प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सिकन्दराराऊ के कार्यालय नगरिया हाउस पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री विजयवीर सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन सिर्फ सुविधा नहीं, सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है।अब समय आ गया है कि हम अपने हक़ की लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर ले जाएँ। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हाथरस के बैनर तले हम सब मिलकर 1 मई 2025 को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हाथरस पर दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक एक विशाल धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दोपहर 1:30 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा जाएगा। सभी शिक्षकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर ज्ञापन को सफल बनायें। यह आंदोलन केवल आर्थिक सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि सम्मानजनक और सुरक्षित वृद्धावस्था के अधिकार के लिए है। आज अगर हम मौन रहे, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें प्रश्नचिह्नों से देखेंगी। लेकिन हम आज अगर संगठित होकर खड़े हुए, तो आने वाला समय हमें साहस और संघर्ष के प्रतीक के रूप में याद रखेगा। उक्त बातें बैठक में उपस्थित प्राथमिक शिक्षक संघ सिकन्दराराऊ के ब्लॉक मंत्री कृष्णकांत कौशिक ने कहीं। शिक्षक जब एकजुट होता है, तो परिवर्तन निश्चित होता है।
बैठक में अमन सक्सेना,शैलेन्द्र चौहान,प्रमोद कुमार,विनोद कुमार,यशवीर पुंढीर, राधेश्याम,बृजराज सिंह,तिलक सिंह,कर्दम,विवेक कुमार,निर्दोष,धर्मेन्द्र त्यागी,अमित द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें