एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के निकट एक महिला शनिवार को अचेत अवस्था में पड़ी मिली । जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया ।
शनिवार की रात्रि एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के पास एक महिला को लोगो ने अचेत अवस्था में पड़ा देखा । जिससे मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगो से महिला की शिनाख्त कराई । किंतु उसकी कोई पहचान नहीं हुई । पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने में जुट गई है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें