तहसील क्षेत्र में हनुमान जी का जन्मोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनों अनुष्ठानों सुंदरकांड पाठ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भजन संकीर्तन शोभा यात्रा निकालकर उल्लास के साथ मनाया गया तो वहीं नगर की सिद्ध पीठ मां ब्रजेश्वरी पथवारी मंदिर पर भी राम भक्त संकट मोचन वीर बजरंगी पवन पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव सुंदरकांड पाठ केक काटकर सामूहिक आरती कर मनाया गया। पूरा मंदिर परिसर माता रानी प्रभु श्री राम और हनुमान जी के जयकारों से गूंज रहा था। मंदिर के व्यवस्थापक धर्मेंद्र शर्मा, पुजारी जगदीश कश्यप, समाजसेवी चेतन शर्मा ,लकी राघव ,राजा राघव द्वारा विशेष पूजा अर्चना मंगलाचरण कर रुद्र अवतार हनुमान जी के श्री चरणों में भारत की एकता अखंडता समृद्धि शांति सद्भाव की कामना की गई।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें