मंगलवार को नगर के जीटी रोड स्थित अमोल चंद पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया तथा वृक्षारोपण एवं अर्थ डे क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल ने पृथ्वी को बचाव संबंधी अनेक उपाय अपने संबोधन के दौरान बच्चों को बताते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को प्लास्टिक का प्रयोग कम से काम करना चाहिए ।प्लास्टिक का प्रयोग अत्यंत घातक है। पृथ्वी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, प्रदूषण को कम करना, प्राकृतिक संसाधनों की बचत और उचित उपयोग, रीसायक्लिंग को बढ़ावा देना और पेड़-पौधों को लगाकर धरती को हरा-भरा बनाना है।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक किशन कुमार , ओमवती, अंजली शर्मा आदि मौजूद रहे।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें