कस्बा पुरदिलनगर में जलेसर रोड पर टहल रहे ठेका कर्मी को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिथलेश पुत्र हरिश्चंद्र निवासी गांव जलपोखरा थाना जसवंत नगर जिला इटावा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह ठेका देशी शराब पर कस्बा पुरदिलनगर कर्मी है। गत 3 अप्रैल की सुबह 6 बजे करीब वह जलेसर रोड पर टहल रहा था । तभी दीपक पुत्र भगवान सिंह निवासी मोहल्ला ब्राह्मणपुरी कस्बा पुरदिलनगर, अनिल कुमार निवासी गांव नगला मान्धाती गाली गलौज करते हुए आए । जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी । जिससे वह घायल हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें