चैत्री नवरात्रों के छठे दिवस मां पथवारी ब्रजेश्वरी माता मंदिर पर छठ पूजन उल्लास के साथ मनाया गया। जगत जननी राज राजेश्वरी मां भगवती का मनोहारी सिंगार किया गया। संध्याकालीन महा आरती से पूर्व छोटी-छोटी कन्याओं का चरण धोकर तिलक लगाकर आरती उतार कर स्वल्पाहार खिलाकर कन्या पूजन किया गया। उपवास वाली महिलाओं ने कन्या रूप में माता रानी की विशेष विशेष आराधना पूजा अर्चना कर कन्या पूजन किया एवं छोटी-छोटी कन्याओं को उपहार स्वरूप शैक्षिक सामग्री फल फूल मिष्ठान मेवा आदि देकर कन्या पूजन किया।
इस अवसर पर वीरेंद्र उर्फ बीरो लाला, धर्मेंद्र शर्मा, जगदीश कश्यप , चेतन शर्मा, राजू कश्यप , कन्हैया पंडित, विष्णु, मनोज ,भावना शर्मा, शशि गुप्ता आदि माता रानी के भक्तों ने कन्या पूजन कर जन कल्याण मानव जाति में शांति सद्भाव बना रहे कामना की।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें