सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की घोर भर्त्सना

हाथरस। 

    एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा निर्दोष नागरिकों पर हुए कायराना पाकिस्तान परस्त आतंकी हमले को देश की अंखडता पर हमला बताते हुए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शान्ति के लिए एक विशाल कैंडल मार्च नई धर्मशाला से शहीद पार्क तक निकाला गया। 

 एडीएचआर व उपस्थित जनसमूह ने कहा कि देश को झकझोर देने वाली पहलगाम की घटना ने पूरे सभ्य समाज को शर्मसार कर दिया है। निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं है बल्कि पाकिस्तान परस्त आतंकियों का मानवता के खिलाफ एक खुला चैलेंज है पूरे विश्व समुदाय को खुली चुनौती है कि पाकिस्तान कभी नहीं सुधरेगा । हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि भारत में शान्ति के केवल एक ही शर्त पर हो सकती हैं कि पाकिस्तान और पाकिस्तान परस्त आतंकियों का एक ही इलाज है इजरायल की तरह नेस्तानाबूद किया जाये पाकिस्तान से सभी प्रकार के रिश्ते, संबंध, समझौते खत्म किये जाएं। एक बार आंतक पर प्रहार आवश्यक है । रोज रोज के इन आंतकी हमलों को झेलने से अच्छा है कि युद्ध में पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई जाये और जो हिस्सा पाकिस्तान के पास है उसको भी वापस लाने के साथ साथ पूरे पाकिस्तान पर हमारे देश का झंडा लहराना चाहिए । यह पाकिस्तान कभी नहीं सुधरेगा। पूरे विश्व समुदाय को अगर आतंक को खत्म करना है तो पाकिस्तान को खत्म करना होगा केवल यही अंतिम विकल्प है।आंतक पर अंतिम प्रहार भी इसी सरकार में संभव है । शान्ति का रास्ता पाकिस्तान के खात्मे से ही निकलता है। 

   कैंडल मार्च में सभी के चेहरो पर आक्रोश व्याप्त था और उम्मीद कर रहे हैं कि भारत सरकार आंतक के खात्मे के लिए जल्द बहुत बडा कदम उठायेगी। 

 कैंडल मार्च में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उपवेश कौशिक, जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया, जिला कोषाध्यक्ष कमलकांत दोबराबाल, अमन बसल, अमित गर्ग, बिहारी लाल, अनिल अग्रवाल, हीरेन्द्र वार्ष्णेय, बालप्रकाश वार्ष्णेय, मनोज अग्रवाल, मनोज वर्मा, जितिन, पीयूष गुरहा, चंदन दोबराबाल,  जय दोबराबाल, मोहनलाल गुप्ता, सचिन अग्रवाल, आशीष सेंगर, तरुण पंकज, अंकित शर्मा, राजेंद्र शर्मा, केशव अरोरा, राहुल वार्ष्णेय ट्रांसपोर्टर, सुनीत आर्य, मदनलाल वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, दीपक अग्रवाल, डॉ पी.पी. सिंह, दिलीप अग्रवाल, डॉ आर.एस. वार्ष्णेय, राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, डॉ प्रदीप गोयल, राजेश अग्रवाल, बांकेबिहारी, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, मनोज बंसल, संजय अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सचिन खन्ना, नितिन अग्रवाल, अमित मेहरा, सुनील कुमार, चेतन अग्रवाल, निधीश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गौरव पोद्दार, राजीव अग्रवाल, सुनील अग्रवाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...