अगसौली ग्राम पंचायत में स्थित बांसबाली माता जी के मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक विवेक चैतन्य जी महाराज ने कहा कि अंतिम दिन भागवत कथा सुनने से पूरे सप्ताह की कथा का फल प्राप्त होता है। यह कथा जीवन को पवित्र और सन्मार्ग पर चलाने में सहायक होती है। जिन लोगों के जीवन में भागवत कथा का समावेश नहीं होता, उनके जीवन में कोई न कोई विघ्न अवश्य आता है। ऐसे व्यक्तियों को मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्तर पर कमजोर बना देती है,अपने धर्म में रहकर जीना और उसी में प्राण त्याग देना गौरव की बात है।
भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव,देवेन्द्र यादव उर्फ़ बन्टी भैय्या प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सि. राऊ, भारत केसरी रामेश्वर पहलवान जिला पंचायत सदस्य, सुनहरी लाल यादव प्रधान व नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक अलीगढ, हाथरस ने कथावाचक विवेक चैतन्य जी महाराज को राधा कृष्ण की छविचित्र, राधे राधे का पटका व माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।
महेश यादव संघर्षी व हरपाल सिंह यादव ने बोलते हुए कहा कि यदि नशा करना है, तो भगवान की भक्ति का नशा करो। भक्ति का नशा वह नशा है, जो मनुष्य को सन्मार्ग पर ले जाता है, उसका आत्मबल बढ़ाता है और जीवन को सुखमय बनाता है। भगवान की भक्ति से मन को शांति मिलती है, परिवार में प्रेम व भाईचारा बना रहता है और व्यक्ति का जीवन सच्चे आनंद से भर जाता है।
इस अवसर पर सुनहरी लाल यादव प्रधान अगसौली, राम सिंह यादव, वीरपाल सिंह यादव, रुम सिंह नेता जी, विनेश कुमार, श्रीनिवास मुनीम जी, सुनील मास्टर, संजीव कुमार, श्यौराज सिंह, रिंकू यादव, राकेश कुमार, गौरव यादव अध्यक्ष सहकारी समिति, राजेश यादव प्रबन्धक, अखिलेश शास्त्री, भरत सिंह एडवोकेट, भूरे सिंह यादव एडवोकेट, संतोष पहलवान नाती, विजय यादव, मौनू यादव, विकास, जयप्रकाश, करन सिंह, शंकरपाल सिंह आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें