14 से 28 अप्रैल तक जिले में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान की टैगलाइन पर आधारित उत्सव के रूप में आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम
शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी राहुल पांडेय के निर्देशन में स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती पर नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आम्बेडकर पार्कों, प्रमुख चौराहा एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है। दिनांक 14.04.2025 से 28.04.2025 तक हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान की टैगलाइन पर आधारित जनपद हाथरस में उत्सव के रूप में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।
जिलाधिकारी राहुल पांडेय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज जनपद के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के आम्बेडकर पार्कों प्रमुख चौराहा एवं सार्वजनिक स्थलों की अभियान चलाकर साफ सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि है डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती के अवसर पर सभी कार्यक्रम स्थलों की साफ- सफाई, सजावट तथा प्रकाश की व्यवस्था को समय से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा है कि जिससे आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती पर दिनांक 14.04.2025 से 28.04.2025 तक शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रमों का आयोजन कराते हुए शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
@samachar24news




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें