नगर में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में सोमवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में बाइक सवार शामिल हुए । युवाओं का उत्साह चरम पर था जो नीले परचम हवा में लहरा रहे थे और गगनभेदी नारे लगा रहे थे । समूचा वातावरण बाबा साहब के जयकारों से गुंजायमान हो गया । युवाओं ने जमकर नीले रंग का गुलाल उड़ाया। प्रभात फेरी जीटी रोड स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू होकर नगर के मोहल्ला गढी बुद्धू खां, दमदपुरा, गौसगंज, नौरंगाबाद ,पुरानी तहसील रोड, नगला शीशगर, नगला लाला, जीटी रोड से होती हुई अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे।
@samachar24news




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें