सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकली अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा

सिकंदराराऊ। 

 नगर में वार्ष्णेय समाज के कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती पर शुक्रवार की सुबह धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बैंड बाजों की धुन पर वार्ष्णेय समाज के सैकड़ों युवा थिरकते हुए एवं जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह अक्रूर जी महाराज की आरती उतारी गई तथा पुष्प वर्षा करके अभूतपूर्व स्वागत किया गया। 

शोभायात्रा बगिया बारहसैनी से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख बाजार तथा जीटी रोड से होती हुई बगिया बारहसैनी पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ वार्ष्णेय समाज के वरिष्ठजनों द्वारा श्री अक्रूरजी महाराज की आरती उतार कर तथा हरी झण्डी दिखा कर किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों का पटका उढ़ाकर सम्मान भी किया गया। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने अक्रूर जी महाराज की आरती उतारी तथा माल्यार्पण किया। आयोजकों ने विधायक का फूलमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। 

इस अवसर पर मंदिर बगिया बारहसैनी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्री अक्रूर जी महाराज वार्ष्णेय समाज के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। अपने संस्कार एवं परम्पराओं की रक्षा के लिए संगठन तथा एकजुटता का होना बेहद जरूरी है। संगठन के बल पर ही हम अपना मान-सम्मान सुरक्षित रख सकते हैं। वार्ष्णेय समाज के युवाओं को श्री अक्रूरजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर अध्यक्ष अभिषेक राजाजी, केदार बाबू वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय, सतीश चंद्र वार्ष्णेय, शिरोमणि वार्ष्णेय, प्रबीन वार्ष्णेय डौबी, गिरीश मोहन गुप्ता,  राज वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, हर्षित वार्ष्णेय,सूरज वार्ष्णेय, अखिल वार्ष्णेय, अजय चौधरी, राजेन्द्र मामा, विकास वार्ष्णेय देवा, दाऊदयाल वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, जितेंद्र वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, राजेंद्र वार्ष्णेय, बृजेश वार्ष्णेय , देव वार्ष्णेय , खिल्लो वार्ष्णेय, विनय वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय, राजू सुपारी आदि मौजूद थे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...