सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीसी बागला डिग्री कॉलेज के यौन शोषण तथा वायरल अश्लील वीडियो, फोटो के प्रकरण में पंजीकृत अभियोग में अपराध का दुष्प्रेरण व अभियुक्त रजनीश की सहायता करने के आरोपी प्राचार्य को किया गिरफ्तार

हाथरस। 

थाना हाथऱस गेट, एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस के यौन शोषण तथा वायरल अश्लील वीडियो, फोटो के प्रकरण में पंजीकृत अभियोग में अपराध का दुष्प्रेरण व अभियुक्त रजनीश की सहायता करने के आरोपी प्राचार्य महावीर सिंह छोंकर को गिरफ्ताऱ किया गया है। 

  अवगत कराना है कि दिनांक 13.03.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस पर एक पीडित छात्रा का छदम नाम से शिकायती प्रार्थना पत्र मय आडियो, वीडियो सीडी संलग्न सहित प्राप्त हुआ । जिसकी जाँच से पाया गया कि पीसी बागला डिग्री कालेज हाथरस में नियुक्त भूगोल प्रवक्ता रजनीश कुमार द्वारा कालेज की अनेकों छात्राओं के साथ कालेज एवं अपने घऱ पर उनका यौन शोषण करते हुए शारीरिक दुष्कर्म किया गया है जिसके फोटो वीडियो स्वयं आरोपी प्रवक्ता रजनीश कुमार द्वारा अपने मोबाइल फोन एवं लैपटाप से बनाकर छात्राओं का निरंतर यौन शोषण किया गया है । उक्त संबंध में थाना हाथरस गेट पर नियुक्त उप-निरीक्षक सुनील कुमार, चौकी इंचार्ज आद्यौगिक क्षेत्र के द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया ।

 पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण के नेतृत्व में टेक्निकल एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से सुसज्जित तीन टीमों का गठन कर सुसंगत साक्ष्य एकत्र कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । टीमों द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर अभियुक्त की तलाश की गयी । टीमों द्वारा कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त ग्राउन्ड इंटेलीजेंस, एसओजी, सर्विलांस सेल, साईबर थाना की टेक्निकल एड व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं से अभियुक्त रजनीश कुमार उपरोक्त को दिनांक 19.03.2025 की रात्रि में जनपद प्रयागराज के सुभाष चौक थाना क्षेत्र सिविल लाइन से तब गिरफ्तार किया गया था ।

 उक्त अभियोग में पुलिस टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुये साक्ष्यो के आधार पर यह तथ्य संज्ञान में आये कि सेठ बाग्ला कालेज की पीडिताओं द्वारा अपने साथ किये गये यौन शोषण, अश्लील हरकतों की शिकायत जब प्राचार्य महावीर सिंह छोंकर की गयी तो इनके द्वारा धमकाते हुये कहा गया कि तुम बेवजह कॉलेज की बदनामी कराना चाहती हो यदि तुमने शिकायत किया तो तुम्हारा कैरियर बर्बाद हो जायेगा । यह कहते हुये प्राचार्य महावीर सिंह छोंकर ने पीडिताओं को अपने ऑफिस से डॉटकर भगा दिया । प्राचार्य द्वारा उक्त यौन शोषण और सम्बन्धित वीडियोज की जानकारी होने के बाद भी पहले तो कोई कार्यवाही नहीं की गयी और आरोपी प्रोफेसर रजनीश कुमार को बढावा दिया जाता रहा । वर्ष 2023 में प्रार्थना पत्र के माध्यम से जब यह बात प्रकाश में आई तो इनके द्वारा यौन उत्पीडन को रोकने के लिये बनाये गये यूजीसी के नियमों औऱ विनियमों की अहवेलना करते हुये जानबूझकर जांच समिति का अध्यक्ष आरोपी रजनीश कुमार के विभाग के ही आरोपी रजनीश कुमार से जूनियर प्रवक्ता को बनाया गया । ताकि आरोपी रजनीश कुमार के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही न की जा सके । पीडिताओं के यौन शोषण की जानकारी होने के बावजूद इनके द्वारा आरोपी प्रोफेसर को चीफ प्रॉक्टर बनाया गया ताकि आरोपी रजनीश कुमार बच्चियों पर मानसिक दबाव बनाकर उनका यौन उत्पीडन करता रहे  और पीडिताओं द्वारा कोई शिकायत किसी सक्षम प्राधिकारी से न की जा सके । इस प्रकार आरोपी प्राचार्य ने न केवल पीडिताओं के यौन उत्पीडन और उनके वीडियो बनाने की बात को अपने पद व प्रभाव का इस्तेमाल कर जानबूझकर छिपाया बल्कि आरोपी रजनीश कुमार को जांच समिति से बरी कराने के लिये यूजीसी के मानकों का उल्लंघन करते हुये जांच समिति का गठन किया औऱ आरोपी रजनीश कुमार द्वारा पीडिताओं का यौन उत्पीडन होता रहे और वह कही शिकायत न कर पाये इसलिये उसको विद्यालय की अनुशासन समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया ।

 पुलिस टीमो के साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्राचार्य महावीर सिंह छोंकर को गिरफ्तार किया गया है ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...