मनरेगा अंतर्गत तैनात ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान न होने के कारण रोजगार सेवक कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं । सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ द्वारा खंड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सोंपा गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वित्तीय वर्ष 2024 - 25 में 8 माह के मानदेय का भुगतान रोजगार सेवकों को नहीं किया गया है जबकि विकासखंड के समस्त रोजगार सेवक लगभग पिछले 17 वर्ष से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अति अल्पमानदेय पर कार्य कर रहे हैं। रोजगार सेवकों को उच्च अधिकारियों को मनरेगा के अतिरिक्त जो भी कार्य जैसे आवास सर्वे, जीरो पोवर्ट सर्वे, मध्यावधि चुनाव, विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव आदि सरकार की समस्त महत्वपूर्ण योजनाओं का कार्य भी रोजगार सेवकों द्वारा किया जाता है। उसके बावजूद इतने लंबे समय तक मानदेय का भुगतान न होना हमारी मानसिक एवं शारीरिक क्षमता का हनन करता है । अतः मानदेय न मिलने के कारण सभी रोजगार सेवक कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे ।
ज्ञापन देने वालों में दुष्यंत सिंह राना, नाहर सिंह, मानवेंद्र सिंह, लीलेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, बनवारी लाल ,रंजना, निर्मला कुमारी, रीना, रामप्यारी, राजकुमार, चंद्रावती देवी, रीना देवी आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें