बेटियों की शादी का कार्ड बांटकर आ रहे मोपेड सवार पिता को एनएच 34 पर एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के निकट सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी । हादसे में मोपेड सवार की मौके पर मौत हो गई । घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई । मृतक के परिजनो में घटना से कोहराम मच गया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि गांव मुगलगढ़ी निवासी सुल्तान सिंह की दो बेटियों की शादी 8 मई को गांव बामई जिला फिरोजाबाद से होनी थी । सुल्तान सिंह बेटियों की शादी की तैयारी में जुट गया था । सोमवार को सुल्तान सिंह शादी के कार्ड बांटकर एटा की ओर से मोपेड पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था। जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचा । तभी एक तेज गति से आ रही कार ने मोपेड सवार को रौंद दिया । हादसे में मोपेड सवार सुल्तान सिंह की मौके पर मौत हो गई और मोपेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई । सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए । जिससे परिजनो में हाहाकार मच गया । इस बीच कार चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग जाने में सफल हो गया । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया । मृतक के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें