राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा एवं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान के नेतृत्व में 12 अप्रैल को वीर शिरोमणि राणा सांगा की जयंती पर आगरा में होने वाले रक्त स्वाभिमान सम्मलेन की तैयारी का आगरा पहुँच कर जायजा लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने कहा कि वीर शिरोमणि राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रामजी लाल सुमन का को सबक सिखाया जाए जिस से भविष्य में कोई भी राजनेता किसी भी महापुरुष पर अभद्र टिप्पणी करने से पहले सोचे।ललित राणा ने कहा कि देश का सर्व समाज राणा सांगा जी के अपमान पर लामबंद हो चुका है जो एक नया इतिहास लिखेगा।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान राष्ट्रवादी ने कहा कि आज हम सभी ने करणी सैनिकों पर पुलिस द्वारा बर्बरता से हुए लाठी चार्ज में चोटिल सुमित सिसोदिया एवं दीपक सिसोदिया से नेशनल हॉस्पिटल पहुंच कर मुलाकात कर हाल चाल जाना है और समाज के लिए समर्पित युवाओं से अन्याय के खिलाफ लड़ने को हौसला बढ़ाया।श्री चौहान ने कहा कि सभी ने गढ़ी रामी कुबेरपुर पहुंच कर 12 तारीख को होने वाले वीर राणा सांगा की जयंती के कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही निरीक्षण स्थल पर कई थानों का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।
श्री चौहान ने कहा कि महापुरुषों के सम्मान में सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या मैं 12 को होने वाले रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में सहभागिता करनी चाहिए। श्री चौहान ने कहा हाथरस जनपद से हजारों की संख्या में लोग रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में पहुंचेंगे ।
प्रताप सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र नितिन शेखावत ने कहा कि निहत्थे युवाओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करना हिटलरशाही को दर्शाता है।सपा कार्यकर्ताओं द्वारा युवाओं पर पथराव किया गया किन्तु मुकदमे करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर लिखे गए हैं। जिसके विरोध में अति शीघ्र प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। साथ में श्रीपाल चौहान, डॉ शैलेंद्र पाल सिंह,सरजू राणा,गौरव तोमर,योगेश चौहान, सूर्या ठाकुर,सोनू सिसोदिया आदि लोग उपस्थित थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें