विधानसभा सिकंदराराऊ के गांव ऐहन में ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने हनुमान जयंती के अवसर पर फूल बंगला छप्पन भोग भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर व आरती उतारकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक श्यामू भारद्वाज ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, पीतांबर उढाकर स्वागत व सम्मान किया। रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा हम सभी को धार्मिक कार्य कराने चाहिए। धार्मिक कार्य कराने से ही हमारे परिवार में सुख- शांति बनी रहती है।जो व्यक्ति धर्म के कार्य कराता है। उसकी हमेशा जय-जयकार होती है। और जो अधर्म के रास्ते पर चलता है उसका हमेशा विनाश होता है। इसीलिए हम सभी को सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होगा।।
इस अवसर पर दिनेश भारद्वाज, अमित शर्मा,संजू प्रधान, बॉबी पंडित,करण सिंह कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, मनोज भारद्वाज, देवेश भारद्वाज ,अजय शर्मा,दीपक सोनी,अंकुर सिसोदिया, अभय खंडेलवाल, सौरव खंडेलवाल,सत्यदेव शर्मा दीपक गुप्ता, मोनू पंडित,भोला पंडित आदि मौजूद रहे ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें