सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हवन यज्ञ का आयोजन कर मनाया परशुराम जन्मोत्सव

सिकंदराराऊ। 

अक्षय तृतीया पर धार्मिक आयोजनों की त्रिवेणी की अनुपम छठा देखने को मिली। सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा जगह-जगह हवन यज्ञ संकीर्तन जल सेवा अन्नपूर्णा सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया तो वही पंत चौराहा स्थित परशुराम वाटिका पर ब्राह्मण कुल शिरोमणि महर्षि भगवान श्री श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव के उपलक्ष में एवं जम्मू कश्मीर के पहलगाम में विगत दिनों आतंकियों द्वारा सैलानियों पर किए गए प्राण घातक हमले में सभी मृतक जनों की आत्मा की आत्मा शांति हेतु यज्ञ का आयोजन भागवत वक्ता विद्वान मनीषी डॉ अरविंद भारद्वाज के पावन सानिध्य में किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य आयोजक समाज सेवी चेतन शर्मा, राष्ट्रीय शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ,लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, मनोज पंडित ,आकाश दीक्षित, मयंक उपाध्याय, देवदत्त उपाध्याय आदि सनातनी प्रेमियों द्वारा यज्ञ बेदी में देश की खुशहाली, उन्नति ,समृद्धि, तरक्की, एकता ,अखंडता, आतंकवाद से संपूर्ण विश्व एवं हर मानव जाति की रक्षा करने की कामना को लेकर आहुतियां देखकर प्रार्थना की गई है। 

अंत में पहलगाम हमले में मारे गए सभी मृतकों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतृप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी साहस शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमात्मा पार ब्रह्म परमेश्वर से विशेष विशेष प्रार्थना की गई । 

इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त  सुभाष शर्मा, चेतन शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा संजू भैया, अरविंद शर्मा,, मनोज पंडित , आकाश दीक्षित, निखिलवर्ती पाठक, मयंक उपाध्याय, दीपांशु शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा अधिवक्ता, पारस शर्मा ,,युवराज पंडित, पीयूष शर्मा, मयंक शर्मा, दुर्वेश पचौरी, कन्हैया पचौरी, देवदत्त उपाध्याय, हर्ष पचौरी, देव शर्मा,कृष्णा पंडित, देवू शर्मा,शिवम् शर्मा, प्रियांशु शर्मा,वीरेंद्र सिंह चौहान, गिरधारी गोयल,, आशीष दीक्षित, मनोज शर्मा, सुनील वशिष्ठ, नीटू कौशिक, रिंकू शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा,, संजू शर्मा,लक्की शर्मा, राकेश शर्मा अरुण दीक्षित, वीरेंद्र शर्मा, आदि लोग सम्मिलित हुए।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...