सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अग्निशमन सेवा सप्ताह” के दौरान स्कूलों व प्रतिष्ठानों में जाकर आम जनमानस को किया अग्नि से सुरक्षा बचाव के सम्बन्ध में जागरूक

सिकंदराराऊ।

  “अग्निशमन सेवा सप्ताह” के दौरान फायर सर्विस टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूलों व प्रतिष्ठानों में जाकर आम जनमानस को अग्नि से सुरक्षा बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया ।  

 “अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकुमार बाजपेयी के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट हाथरस द्वारा राजेन्द्र लोहिया विद्या मन्दिर, बसंत व्यू, अलीगढ़ रोड, हाथरस, प्रकाश एकेडमी सासनी, एमजे पब्लिक स्कूल राया रोड, सादाबाद हाथरस में निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें छात्र एवं छात्राओ ने प्रतिभाग किया साथ ही एवं डीएस पब्लिक स्कूल मुरसान रोड सादाबाद, ब्राइट केरियर इण्टर काॅलेज रूहेरी हाथरस व माॅ कात्यानी हेल्थ केयर सादाबाद, संस्कार हाॅस्पीटल राया रोड सादाबाद, सिटी हेल्थ केयर हाॅस्पीटल सादाबाद, रचित हाॅस्पीटल सिकन्दराराऊ, श्रीमती मिथलेश देवी मैमोरियल हाॅस्पीटल , गौरी हाॅस्पीटल , सियाराम होटल में माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया तथा उक्त संस्थानों में अग्निशमन विभाग द्वारा गैस सिलेन्डर की आग को बुझाये जाने का प्रर्दशन किया गया एवं आग से बचाव के सम्बन्ध में जानकारियां दी गयी। 

इस अवसर पर स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रबन्धक एंव अध्यापकगण, छात्र, छात्रायें उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रा में गाॅव भोजगढी, सठिया, अजरोई, महमूदपुर बरसै, अग्निसुरक्षा प्रचार-प्रसार, माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। शीर्षक ’’ एकजुट हो, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करे ’’ के तहत अग्नि लगने के कारण व बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरण किये गये ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...