सिविल न्यायालय सिकन्द्राराऊ के जज ( क. प्र.) अभिषेक चौधरी का स्थानांतरण होने पर भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाईचारा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट करके व पटका पहनाकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता नरेन्द्र सिंह जादौन ने की व संचालन गौरव यादव एडवोकेट ने किया।
भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सिविल जज अभिषेक चौधरी का सिकंद्राराऊ में न्यायिक कार्यकाल साफ एवं स्वच्छ रहा।
इस अवसर पर भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सलाहकार नरेन्द्र सिंह जादौन, मण्डल उपाध्यक्ष आनंद वर्मा, देवा बघेल, मृदुल यादव एडवोकेट, गौरव यादव एडवोकेट,रेशमपाल बघेल एडवोकेट, नवनीत सिंह जादौन एडवोकेट, प्रवेन्द्र कुमार यादव एडवोकेट, रिंकू यादव, डॉ सुरेश चन्द्र यादव, डॉ.राहुल कुमार, डाँ. अबधेश कुमार आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें