सिकंद्राराऊ क्षेत्र के कासगंज रोड़ स्थित सरदाला पुल के पास गोदाम में अचानक प्लास्टिक पाइपों में आग लग गई जिससे रोड़ पर अफरा तफरी मच गई, मौके पर दमकल को सूचना दी गई काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया |
मंगलवार रात्रि में रामबहादुर निवासी गांव खेमगढ़ी के पाइप गोदाम के बाहर कूड़ा पड़ा हुआ था, किसी ने कूड़े में आग लगा दी और गोदाम के बाहर पड़े पाइपों में भी आग लग गई धीरे-धीरे आग इतनी बढ़ गई कि गोदाम में रखे पाइपों में भी आग फैल गई |
राहगीरों ने तुरंत देखा तो तुरंत सूचना दमकल को दी गई, दमकल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया | लेकिन जब तक रखे पाइप ख़ाक हो चुके थे और लाखों रुपए का नुकसान हो गया |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें