सिकंदराराऊ।
स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नवीन शैक्षिक सत्र का प्रारंभ पूर्ण वैदिक रीति रिवाज के अनुसार यज्ञ अनुष्ठान से किया गया। यज्ञ में मुख्य पुरोहित के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार रहे व प्रबंध समिति के बंधु प्रबंधक विनोद गुप्ता कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य उपस्थित रहे।
यज्ञ के पश्चात समस्त आचार्य बंधु व आचार्य बहनों ने शुभाशीष के रूप में उपस्थित छात्र-छात्राओं के ऊपर पुष्प वर्षा की। सुभाष कुमार के द्वारा बच्चों को आगामी सत्र के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए कि किस प्रकार छात्र छात्रा अपने विगत सत्र से सीख लेकर नई शैक्षिक ऊंचाइयों को प्राप्त कर अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम समाज में ऊंचा करें। प्रथम दिवस के अवसर पर 400 भैया बहन उपस्थित रहे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें