कोतवाली क्षेत्र के गांव बरईशाहपुर में नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया । बीच बचाव में आए तीन लोगो के साथ भी नामजदों ने मारपीट कर दी ।पीड़ित ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया है।
गांव बरईशाहपुर निवासी कालीचरण पुत्र रामगोपाल ने अभियोग दर्ज कराते हुए बताया कि वह धोबी जाति का है । गत 23 मार्च की शाम साढ़े सात बजे करीब वह गांव में लगे मेले में गांव के ही तिलक सिंह पुत्र भूप सिंह की दुकान पर जलेबी लेने को गया था। तिलक सिंह ने जलेबी उसे कम सिकी हुई दे दी । पीड़ित ने जलेबियां वापस कर रूपए मांगे । तभी तिलक सिंह ने जाति सूचक गालियां दी । पीड़ित ने जब गालियां देने से मना किया तो दुकान पर योजना बनाकर बैठे तिलक सिंह पुत्र भूप सिंह ,विष्णु, ओमकार , बंटी पुत्रगण तिलक सिंह, टिंकू पुत्र रामखिलाड़ी ने सरिया एवं लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। बीच बचाव में आए नवरेश पुत्र बादाम सिंह , शिशुपाल पुत्र विद्याराम, ललित पुत्र पप्पू को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें