पत्रकारों की एक शोकसभा संपन्न हुई । जिसमें दैनिक राजपथ समाचार पत्र के जिला संवाददाता महेश चंदेल का आकस्मिक निधन होने पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनो को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई । ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करे। स्वर्गीय महेश चंदेल काफी समय से बीमार चल रहे थे । इस दौरान पत्रकारों ने उन्हें भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । स्वर्गीय महेश चंदेल के आकस्मिक निधन से मीडिया जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है ।
शोकसभा में राकेश वार्ष्णेय, राजेश महाजन, विनय चतुर्वेदी, पवन पंडित, अनूप शर्मा, संदीप पुंढीर, रितिक गुप्ता, पंकज चौधरी, उत्कर्षवर्ती पाठक , इश्तियाक भारती , धीरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें