विश्व टीकाकरण सप्ताह के दौरान छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण एवं टीडी का टीकाकरण हेतु ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को प्रतिरक्षित किए जाने हेतु टीकाकरण किया गया।
विश्व टीकाकरण सप्ताह के दौरान विशेष सत्रों का आयोजन एवं डिप्थीरिया के बढ़ते हुए केसों के दृष्टिगत प्रदेश के स्कूलों में स्कूल आधारित टीडी टीकाकरण अभियान 24 अप्रैल से 10 मई के मध्य चलाया जा रहा है। हेड अकाउंट सर्वे के दौरान पाए गए छोटे बच्चों का टीकाकरण 24 अप्रैल से 10 मई 2025 के मध्य किया जाएगा। निर्देश दिए गए हैं कि अभियान के दौरान स्कूलों में टीडी 10 वर्ष आयु के बच्चे तथा 16 वर्ष आयु के बच्चे का नियमानुसार आच्छादित किया जाना सुनिश्चित करें ।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य मनोज सिंह एवं एएनएम हेमलता,,शरद शर्मा, अनिल पचौरी, उत्कर्ष पाठक, विशाल पचौरी, आशुतोष उपाध्याय ,विवेक बघेल, प्रमोद बघेल आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें