सिकंदराराऊ में एक शादी समारोह के दौरान तीन युवकों ने गेस्ट हाउस के बाहर फायरिंग दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग मोहल्ला सराय उम्दा बेगम स्थित मुस्कान मैरिज होम में हुई। युवकों और बारातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तीन युवकों ने गेस्ट हाउस के बाहर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बारातियों ने एक आरोपित युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की, जिसने अपने साथियों के नाम बता दिए हैं। गेस्ट हाउस मालिक ने भी इस घटना को लेकर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें