सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

भारतीय जनता पार्टी पूरे भारत वर्ष में अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ 45 वां स्थापना दिवस पूरे जोश के साथ मना रही है। जिसके तहत श्रृंखला बद्ध तरीक़े से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी आयोजन की कड़ी में विधायक बीरेंद्र सिंह राणा के कार्यालय पर सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बीरेंद्र सिंह राणा तथा मुख्य वक्ता के रूप में गोपाल सिंह ठाकुर पूर्व जिलाध्यक्ष अलीगढ़ एवं  शिवनारायण शर्मा जिला महामंत्री मंच पर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का मंडल अध्यक्षों ने  अंगवस्त्र उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यालय पर मुख्य अतिथियों ने भाजपा के संस्थापक स्व दीनदयाल उपाध्याय ,स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी एबं भारत माता के छवि चित्रों के समक्ष माल्यार्पण एबं पुष्पार्चन किया गया।संसदीय क्षेत्र हाथरस की विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ में आयोजित  “सक्रिय सदस्य सम्मेलन” में सम्मिलित होकर सभी सक्रिय सदस्यों को संबोधित कर उनका सम्मान  किया। 

अनूप प्रधान बाल्मिकी सांसद ने कहा कि आज 13.5 करोड़ से अधिक लोग भाजपा की नीति और सिद्धांतों से जुड़े हैं और 10 लाख से भी अधिक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता हैं।पिछले एक दशक में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों से जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने देश और प्रदेश में भाजपा की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को बताया और आज के अवसर पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को 'विकसित भारत' संकल्प को पूर्ण करने का संकल्प दोहराया।

सम्मेलन का संचालन जयपाल सिंह चौहान ने किया।

 कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख, मोहित बघेल जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,पंकज गुप्ता संयोजक ,मुकुल गुप्ता मंडल अध्यक्ष, सचिन दीक्षित मंडल अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष, सुनील सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र राजपूत मंडल अध्यक्ष, मुकेश चौहान ,सोनू चौहान,गिरीश मोहन गुप्ता,सुरेश आर्या, लोकेश जादौन,सूरज वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय,कुंजविहारी वर्मा,निर्मल दास,प्रिंस ठाकुर,रिंकू सिंह जिला पंचायत सदस्य, नितिन पुंढीर,मीरा माहेश्वरी, संतोष पौरुष,राबिया कुरेशी,नाजिमा कुरेशी,दीपक उपाध्याय, योगेंद्र राजपूत,प्रिंस गुप्ता,बृज मोहन गुप्ता, देवेंद्र सविता,विनय माहेश्वरी, वैभव माहेश्वरी, अमित धारा,अभितेश राजाजी,अनिल चड्डा,सचिन पुंढीर,सुभाष शर्मा,भगवान दास माहौर,दीपेश बाल्मीकि,विवेक कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...