हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 में झम्मनलाल पवन स्मृति इण्टर कॉलेज के छात्र , छात्राओं ने तहसील स्तर पर परचम लहराया । बोर्ड परीक्षा में दिव्यांशी यादव ने 545 अंक (90.83%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, शीतल यादव ने 534 अंक (89%) के साथ दूसरा स्थान, निशांत कुमार सिंह ने 514 अंक (85.66%) के साथ तीसरा स्थान, वहीं सचिन ने 512 अंक व अदिति चतुर्वेदी ने 510 अंक के साथ दोनों ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक निखिल स्वामी पवन तथा प्रधानचार्य जी संजीव कुमार गौतम ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया और भविष्य में ऐसे ही आगे बढ़ते रहे, ऐसा आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर ज्योति सिंह, पंकज कुमार, मोहित कुमार, देवांश दुबे, विशाल गौतम, नितिन वार्ष्णेय, संगीता गौतम आदि उपस्थित रहे।
@sAmachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें