कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल में नामजदों ने पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है ।
गांव नगला जलाल निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र श्यामवीर सिंह ने दर्ज कराये अभियोग में उल्लेख किया है कि उसके भाई योगेश की पत्नी पूजा ने नाली में ईट लगा दी है। जिससे जल निकासी नहीं हो पा रही थी । पीड़ित ने गत 2 अप्रैल की रात्रि बजे करीब उक्त ईट को हटा दिया। जिससे कुपित होकर भाई की पत्नी पूजा, उसका भाई सुनील यादव, पिता वीरेंद्र सिंह निवासीगण गांव सिधोनी जिला कासगंज हाल निवासी नगला जलाल गाली गलौज करते हुए आए और लाठी डंडों से प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया । शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए पीड़ित के पिता श्यामवीर सिंह के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी । जिससे वह घायल हो गए। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई । अभियोग दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें