गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बा में आज गुरुवार को धूमधाम के साथ भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी । शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला चांदगढ़ी स्थित जैन मंदिर से सुबह 8 बजे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर होगा। शोभायात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुजरेगी । कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन मोहल्ला चांदगढ़ी पर पहुंचकर होगा। आयोजको द्वारा शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । आयोजको द्वारा शोभायात्रा की तैयारियो को बुधवार को अंतिम रूप प्रदान किया गया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें