थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा एक महिला की हत्या के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
अवगत कराना है कि दिनाक 03.04.2025 को वादी ओमवीर पुत्र रूम सिंह निवासी मौहल्ला ललिता गेट कस्बा पुरदिलनगर थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस द्वारा थाना सिकंद्राराऊ पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उसके चचेरे भाई राजकुमार पुत्र बहोरी लाल निवासी मौहल्ला ललिता गेट कस्वा पुलदिलनगर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस द्वारा शराब के नशे में अपनी माँ के साथ मारपीट कर दी है तथा जिनकी उपचार के दौरान जेएन मेडिकल काँलेज अलीगढ में मृत्यु हो गयी है । उक्त तहरीर के आधार पर थाना सिकंद्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंद्राराऊ को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम मे आज दिनांक 04.04.2025 को थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त राजकुमार उपरोक्त को जलेसर रोड नहर पुल के पास कस्बा पुरदिलनगर से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें