स्वतंत्रता के अमृतकाल में भारत रत्न डॉ आंबेडकर जयंती के महोत्सव के उपलक्ष में तमन्ना गढ़ी स्थित आंबेडकर पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
स्वतंत्रता के अमृतकाल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती के महोत्सव के उपलक्ष में तमन्ना गढ़ी स्थित आंबेडकर पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत प्रतीकात्मक रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, जिलाधिकारी राहुल पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी, अपर जिला अधिकारी वित्त/राजस्व डॉ0 बसंत अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद हाथरस में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित एकदिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सफाई कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
स्वच्छता कार्यक्रम के मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस, सभासद आदि मौजूद लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें