श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान राष्ट्रवादी ने आगरा में 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती पर आयोजित होने वाले रक्त स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के गांव लिहा, चिरायल, मऊ, सुजावलपुर, मेहमूदपुर नगला ढक, रायपुर टप्पा आदि गांवों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों से रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में पहुंचने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान कासगंज रोड स्थित ममता फार्म पर प्रेसवार्ता कर बताया कि जनपद हाथरस से लभभग 10 हजार लोग आगरा में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।देश भर के लाखों लोग एकत्रित होकर समाजवादी पार्टी और रामजीलाल सुमन जैसे क्षत्रिय विरोधी नेताओं के खिलाफ शंखनाद करेंगे ।
प्रदेश महासचिव निशांत चौहान राष्ट्रवादी ने कहा कि संसद भवन में वीर शिरोमणि राणा सांगा जी पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा जो अभद्र टिप्पणी की गई है ,उससे देश भर के सर्व समाज में भारी रोष है। जिसका परिणाम देश भर में जगह जगह प्रदर्शन कर सामने आ रहा है। रामजी लाल सुमन जैसे लोगों की संसद सदस्यता रद्द करने के साथ कार्यवाही होनी चाहिए। किंतु अभी तक सुमन पर किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई। सुमन जैसे लोग देश में जातिवाद की खाई पैदा कर जातीय दंगों की ओर धकेल रहे हैं।
राष्ट्रवादी प्रताप सेना के व्रज क्षेत्र अध्यक्ष नितिन शेखावत ने कहा कि रामजी लाल सुमन के अमर्यादित बयान का समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी का समर्थन करना दर्शाता है कि सपा को क्षत्रिय वोट की आवश्यकता नहीं है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं उनकी पार्टी के नेता किसी ना किसी रूप में क्षत्रिय समाज को अपमानित करने का कार्य करते हैं। क्षत्रिय समाज 2027 के विधान सभा चुनाव में सपा का सफाया करने का कार्य करेगा।
जनसंपर्क करने वालों में नीरज चौहान,नीरज पुंढीर,रामू पुंढीर, बीरी सिंह राणा,प्रदीप सिसोदिया, नकुल ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें