सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम संपन्न

सिकंदराराऊ। 

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्ष 2024-25 का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रोफेसर  प्रो. डॉ. अशोक कुमार  रुस्तगी, प्राचार्य, के. ए. पी जी कॉलेज, कासगंज रहे I कार्यक्रम की अध्यक्षता-प्राचार्या शैफाली सुमन ने की I

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि,प्राचार्या, प्रोफेसर गण एवं स्टाफ सदस्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुई। छात्रा गगन द्वारा सरस्वती वंदना, ज्योति द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी-अपनी प्रस्तुति दी गयीं । 

मुख्य अतिथि द्वारा वर्ष 2024-25 के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में क्रीडा समारोह के चैंपियन छात्र राहुल छात्रा संध्या एवं सांस्कृतिक परिषद , विभागीय परिषद, सर्वोच्च अंक पुरस्कार एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान , तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को  स्मृति चिन्ह, मेडल ,सर्टिफिकेट द्वारा पुरस्कृत किया गया। मेडल, प्राइज एवं सर्टिफिकेट प्राप्त कर प्रतिभागी विजेताओं के चेहरे खिल उठे। 

प्राचार्य डॉ0 शैफाली सुमन ने मुख्य अतिथि का स्वागत बम्बो प्लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके किया I 

डॉ0 अजब सिंह ने वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम की आख्या प्रस्तुत करते हुए बिस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ0) अशोक कुमार  रुस्तगी ने अपने संबोधन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सांस्कृतिक परिषद, विभागीय परिषद क्रीडा परिषद, सर्वोच्च अंक एवं अन्य प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को मेडल प्राइज एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपना लक्ष्य बनाएं एवं उस पर अमल करें, सफलता जरूर मिलेगी, समाज में सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त करें शासन द्वारा प्राप्त योजनाओं का लाभ उठायें। अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार बने, सभी के मन में जीत का जुनून एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा जागृत हो। शुभाशीष आशीर्वाद देते हुए उन्होंने आगे कहा कि युवा अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़े, सफलता प्राप्त करें, ईमानदारी पूर्वक किया गया कार्य तथा समर्पण होने पर सफलता जरुर हासिल होगी। 

महाविद्यालय में वर्ष 2023-24 में बी0 कॉम के छात्र तुषार माहेश्वरी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किये, जबकि बी0 ए0 में खुशबू शर्मा के सर्वोच्च अंक रहे I एम0 ए0 समाजशास्त्र व एम0 ए0 अंग्रेजी में कु0 राधा और काव्य शर्मा ने महाविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया I 

वाणिज्य परिषद की प्रतियोगिताओं में साईंकीर्ति, वर्तिका शर्मा को प्रथम तथा आशीष चौहान, आयुष गुप्ता, स्नेहलता वार्ष्णेय ने द्वितीय एवं अभिषेक कुमार व आयुषी चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I

समाजशास्त्र परिषदीय प्रतियोगिताओं में दिव्या माहेश्वरी ने प्रथम, कौशिकी व शिवनी ने द्वितीय प्रियंका, नाजिम व नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I इसी प्रकार संस्कृत, हिन्दी, गृह विज्ञानं, राजनीति शास्त्र व इतिहास विभागीय परिषद् के प्रतिभागियों ने अपने-अपने पुरस्कार प्राप्त किये I

महाविद्यालय के शिक्षक वर्ग एवं छात्र छात्राओं के अनवरत परिश्रम के फलस्वरूप सत्र 2023-24 में बी0 ए0 बी0 कॉम0 एम0 ए0 समाजशास्त्र एवं एम0 ए0 अंग्रेजी का परीक्षा परिणाम क्रमशः 90%, 99%, 90% एवं 89% रहा I

 सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं ने चार-चाँद लगाया। सभी का मन मोह लिया। 

डॉ0 अजब सिंह को उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद् की शोध परियोजना पूर्ण करने, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश पर उच्च स्तरीय सन्दर्भ पुस्तक लिखने व वर्तमान सत्र में 5 उच्च स्तरीय शोध पत्र शोध पत्र उच्च स्तरीय अन्तराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित होने पर कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया व प्राचार्य को भी एक पुस्तक के प्रकाशन हेतु सम्मानित किया गया I

प्राचार्य प्रो0 डॉ शैफाली सुमन ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सभी का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन समारोह प्रभारी डॉ अजब सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रो मंजु उपाध्याय, प्रो विनीता, डाँ0 जितेन्द्र कुमार परमार,  हिमांशु राय,  विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं बृजमोहन एवं महाविद्यालय के छात्र छात्रा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत मेडल सर्टिफिकेट पाने वाले विजेता छात्र छात्रा प्रतिभागी मौजूद रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...