कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला बगिया बारहेसैनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से श्री रामनवमी का मेला शुरू हुआ जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरता हुआ श्री राधा कृष्ण मंदिर पर आकर सम्पन्न हुआ | कार्यक्रम में समाजसेवी विकास वार्ष्णेय देवा ने मेले में आरती कर पूजा अर्चना के साथ शुरुआत की | मेले में राम दरबार की झांकी मेले में आकर्षण का केंद्र बनी रही |
रविवार को युवा मंडल द्वारा श्री राम नवमी का मेला धूम धाम के साथ निकाला गया |
मेला शाम पांच बजे मोहल्ला बगिया बारहे सैनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर बगिया बारहे सैनी मंदिर पर आकर ही संपन्न हुआ |
इस अवसर पर विकास वार्ष्णेय , वैभव वार्ष्णेय, राघव वार्ष्णेय, तनिष्क वार्ष्णेय, नीरज वैश्य,डॉबी वार्ष्णेय , विशाल वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय मौजूद रहे |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें