कस्बा के मोहल्ला दमदपुरा निवासी एक युवक को नामजदों ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
मोहल्ला दमदपुरा निवासी संतोष कुमार पुत्र दौलतराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसका पुत्र शिवम गत 3 अप्रैल की दोपहर 2:30 बजे करीब मोहल्ला दमदमा स्थित एक कैंटीन पर बैठा हुआ था। तभी बाइक पर सवार होकर आए आमोद , प्रमोद पुत्रगण संजू निवासीगण गांव जिमिसपुर,
सुमित पुत्र केजरीवाल निवासी गांव फुलरई गाली गलौज करते हुए आए । जब शिवम ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें