क़स्बा पुरदिलनगर में मुख्य बाजार स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित की अध्यक्षता में राष्ट्र प्रथम' भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस मनाया गया।
इस मौक़े पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया इस दौरान कार्यकर्ताओ ने नारे लगाकर माहौल भाजपा मय कर दिया।
इस अवसर पर सुरेश चन्द्र आर्य, संतोष पाथोर, सचिन दीक्षित, अनिल माहेश्वरी,बंटी आर्य, हरीश गोयल, हरप्रसाद बघेल, मोहन सिंह कुशवाह, विस्सो शर्मा, नरेन्द्र आर्य, शशिकांत शर्मा, मुन्ना लाल कुशवाह अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें