जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की मौत पर भाईचारा सेवा समिति ने जताया शोक
भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा कैम्प कार्यालय पर डॉ.सुरेश यादव की अध्यक्षता व नागेन्द्र सिंह चौहान के संचालन में सम्पन्न हुई।
शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव व नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में जान गवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक प्रस्ताव रखा। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। भाईचारा सेवा समिति ने मृतकों की आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवारो को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा में नरेन्द्र सिंह जादौन, देवा बघेल, रनवीर सिंह, वीरपाल सिंह, रवि ठाकुर, सोनू कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार यादव, पवन कुमार गुप्ता, हसरुददीन शाह, जाकिर भारती, राकेश शेखावत , जयप्रकाश, ओमकार सिंह, राजेश कुमार, राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें