सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छात्राओं को महावारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए किया जागरूक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला हाथरस इकाई सिकंदराराऊ के मेडिविजन आयाम के तत्वाधान में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

 छात्राओं को महावारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए किया जागरूक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला हाथरस इकाई सिकंदराराऊ के मेडिविजन आयाम के तत्वाधान में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

सिकंदराराऊ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम मेडिविजन द्वारा सिकंदराराऊ नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महावारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं में होने वाली पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) के बारे में भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अभाविप की प्रांत मेडिविजन प्रमुख डा सिमरन उपाध्याय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रबंधिका आरती त्रिवेदी , राष्ट्रीय सेविका समिति नगर संयोजिका सुमन मल्होत्रा, जिला संगठन मंत्री राज मिश्रा , जिला सहसंयोजक अखिल वार्ष्णेय , नगर अध्यक्ष इंद्रदेव पालीवाल , नगर सहमंत्री पीयूष शर्मा , आकाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रांत मेडिविजन प्रमुख डा सिमरन उपाध्याय ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम को आम भाषा में (PCOS) कहते हैं। इसे पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर (PCOD) भी कहा जाता है। पिछले कुछ सालों में ये समस्या महिलाओं में तेजी से बढ़ी है। PCOS एक गंभीर हार्मोनल समस्या है, जिसकी वजह मेटाबॉलिक और प्रजनन संबंधी समस्या आती है। PCOS समस्या कई महिलाओं और लड़कियों में पाई जाती है लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। पीसीओएस के लक्षण पहले मासिक धर्म के समय के आसपास विकसित होते हैं। कभी-कभी ये समस्या एक उम्र के बाद भी हो सकती है। जैसे कि उम्र के साथ वजन बढ़ने से भी यह समस्या हो सकती है। पीसीओएस के लक्षण हर महिलाओं में अलग-अलग होते हैं। अनियमित या लंबे समय तक दर्द के साथ पीरियड्स का रहना PCOS का सबसे आम संकेत है। जैसे, साल में 9 पीरियड्स से कम होना, दो पीरियड्स के बीच में 35 दिनों से ज्यादा का अंतराल और असामान्य रूप से बहुत ज्यादा पीरियड होना।

PCOS की वजह से आने वाली मुख्य समस्या इनफर्टिलिटी होती है। कई बार मिसकैरिएज और प्रीमैच्योर बर्थ जैसी गंभीर दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, स्ट्रोक, दिल संबंधी बीमारी, गर्भाशय का कैंसर और शरीर में होने वाले बदलावों की वजह से डिप्रेशन की समस्या आ सकती है।

PCOS की मेडिकल ट्रीटमेंट भी कराई जा सकती है। इस केस में डॉक्टर हार्मोन को संतुलित करने के लिए दवाएं देते हैं और इसकी वजह से पीरियड्स नियमित हो जाते हैं। इनफर्टिलिटी की समस्या दूर करने के लिए ओवरी की सर्जरी भी की जाती है।

कार्यक्रम के दौरान विशाल वार्ष्णेय , आकाश शर्मा , पीयूष शर्मा , जयंत आर्य , राहुल कुशवाह , देव वार्ष्णेय , माधव वार्ष्णेय एवं समस्त विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...