अतीक और अशरफ की हत्या को लेकर सिकंदराराऊ में प्रशासन रहा चौकन्ना
सिकंदराराऊ।
प्रयागराज में शनिवार की देर रात्रि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद स्थानीय प्रशासन काफी सतर्क रहा। पुलिस मोहल्लों तथा बाजारों व जीटी रोड पर पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से गश्त करती दिखी।
कोतवाली प्रभारी आशीष कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्र व कस्बा में कहीं भी किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा सोशल मीडिया तथा अफवाहों के माध्यम से माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके जेल में डाला जाएगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें