गलत ऑपरेशन करना झोलाछाप को पडा महंगा
शिकायत पर एसीएमओ ने शील किया क्लीनिक
अलीगंज- स्वास्थ्य विभाग द्वारा झोलाछापों के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के बाद भी झोलाछाप अपनी मनमानी करने पर उतारू है। नगर में एक झोलाछाप द्वारा किए गए ऑपरेशन के बाद मरीज की तबियत बिगड गई। जिसके बाद मरीज ने जिलाधिकारी से शिकायत की। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया है। विकास खण्ड के गांव गलारपुर निवासी मोहित यादव पुत्र देशराज सिंह को आठ माह पूर्व पाइल्स की बीमारी का उपचार कराने मातादीन चौराहा स्थित बंगाली के क्लीनिक पर गए थे। जहां पर मौजूद झोलाछाप एसडी विश्वास ने पाइल्स का ऑपरेशन करने के बाद दवाएं देकर भेज दिया। ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद ऑपरेशन वाले स्थान पर पश आने लगा। जब इस समस्या को लेकर वह क्लीनिक पर गया तो डाक्टर ने यह कहकर टहला दिया कि दवा खाओ सही हो जाएगा।
मोहित को अधिक परेशानी होने पर जब आगरा दिखाया तो वहां पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन वाले स्थान पर इंफेक्शन होना बताया। झोलाछाप द्वारा किए गए ऑपरेशन के बाद से ही वह परेशान है। पीडित ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल से की। जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डा राममोहन तिवारी ने क्लीनिक पर छापा मारा और सील कर दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें