अग्निशमन विभाग ने जी.डी. इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को दिए आग से बचाव के टिप्स मॉकड्रिल कर बताया आग लगने पर कैसे किया जा सकता है बचाव
अग्निशमन विभाग ने जी.डी. इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को दिए आग से बचाव के टिप्स
मॉकड्रिल कर बताया आग लगने पर कैसे किया जा सकता है बचाव
अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान जी.डी. इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को आग से बचाव हेतु विभिन्न उपायों का प्रदर्शन माक ड्रिल के माध्यम से किया गया।अग्निशमन दस्ता के सदस्यों ने अग्निशमन वाहन के साथ मकान में लगी आग बुझाने आग में घिरकर बेहोश हुए व्यक्ति का इलाज करने और रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने पर आग बुझाने का प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के लिए तरीकों की जानकारी दी। अग्निशमन के सदस्य फायरमैन सुमित औऱ रजनीश ने सबसे पहले कागज की ढेर में आग लगाकर कार्बन डाइआक्साइड से बुझा कर दिखाया। इसके बाद सिलेंडर से निकले गैस में लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए पानी से भीगे हुए कपड़े को गैस सिलेंडर पर लगा आग बुझाकर दिखाया। इस मॉक ड्रिल में दिखाया गया कि किसी भवन या बहुमंजिला इमारत में आग लगने की स्थिति में कैसे बचकर निकला जा सकता है। जान-माल की रक्षा की जा सकती है और ऐसी दुर्घटनाओं में घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने फर्स्ट एड की जानकारी दी गई। इसके अलावा गैस सिलेंडर, बिजली अथवा अन्य प्रकार से किसी भवन में लगी आग पर कैसे काबू पाया जा सकता है। इस प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रकृति ने हमें हवा, पानी, आग सभी प्राकृतिक वस्तुओं से नवाजा है। जब लापरवाही की जाती है तो यही जान-माल के लिए विनाशकारी साबित होता है। अतः इनसे सावधानी अत्यंत जरूरी है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण, प्रबंधक सुल्तान सिंह प्रबंधिका श्रीमती सुधा यादव, उप निदेशक यश, प्रधानाचार्य त्रिपुरेश पांडेय, प्रदीप, दीपक, विनय गुप्ता, अनुभव, शिल्पी, शिवानी, शौर्य वर्धन, एस. पी. सिंह, विजय बहादुर, हिमांशु, कुलदीप, अभयदीप, अभय चौहान, ललित विकास गुप्ता पाठक, रमा, मंदाकिनी ,नीलम, अल्का, छवि, ज्योति गुप्ता, राहुल तिवारी, आदिल, अभिषेक आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें