सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एटा ~ अपराध समीक्षा बैठक में आगामी निकाय चुनावों को लेकर एसएसपी एटा ने थानाध्यक्षों के कसे पेंच, किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर बीट के सिपाही से लेकर सर्किल इंचार्ज तक की जिम्मेदारी होगी तय

 एटा ~ अपराध समीक्षा बैठक में आगामी निकाय चुनावों को लेकर एसएसपी एटा ने थानाध्यक्षों के कसे पेंच, किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर बीट के सिपाही से लेकर सर्किल इंचार्ज तक की जिम्मेदारी होगी तय


 दिनांक 10.04.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा की बैठक आयोजित की गयी जिसमें डीएम एटा श्री अंकित कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक एटा धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार पाण्डेय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/थानाप्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


*_अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर दिशानिर्देश दिये गयेः-_*


*1* आगामी निकाय चुनाव के संबंध में थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया, पूर्व में घटित घटनाओं के दृष्टिगत रखे सतर्क दृष्टि, जिन व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में चुनावों को लेकर अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, उन पर विशेष दृष्टि रखी जाए।


 *2-* आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत थानों में स्वीकृत व्यक्तिगत शस्त्र लाइसेंसों में से शेष बचे शस्त्रों को जल्द से जल्द जमा कराए जाने के संबंध में थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।


*3-* शस्त्र लाइसेंसधारी व्यक्तियों के कारतूसों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाए, अपराधों में लिप्त ऐसे व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय अविलंब भेजी जाए।


*4-* थानाक्षेत्र के एचएस अपराधी, सक्रिय अपराधी, टॉप -10 अपराधियों की समय समय पर चैकिंग करते रहे तथा रजि0 न0 8 एवं जी0डी0 मे इन्द्राज के साथ साथ बीट प्रहरी एप्प में भी चैकिंग दर्ज करते रहे साथ ही साथ पूर्व में रिपोलिंग हुये मतदान केन्द्रों / मतदेय स्थलों का भ्रमण हल्का प्रभारी / बीट आरक्षी द्वारा भी कर लिया जाये।


*5-* सभी हल्का प्रभारी / बीट आरक्षी / क्षेत्राधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे‌

 

*6-* जिन शस्त्र धारकों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हो अथवा अपराधी किस्म का व्यक्ति हो या उसने अपने शस्त्र लाइसेंस का किसी घटना मे दुरूपयोग किया हो उसके शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारीगण को शीघ्र भेजी जाये। 

 

*7-* निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही पर बल दिया गया तथा सभी हल्का बीट अधिकारी / बीट पुलिस अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण अपराधियों को चिन्हित कर  उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करना / कराना सुनिश्चित करें।


*8-* महिलाओं/छोटे बच्चों, पीड़ित/गरीब व्यक्ति सम्बन्धी मामलों में त्वरित कार्यवाही करने, जाति/धर्म के आधार पर कार्यवाही न करने, अवैध शराब, नकली शराब बनाने वालों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की हिदायत दी गयी।


*9-* एचएम अपने थानों पर लम्बित मालों के निस्तारण हेतु 15 दिवस का विशेष अभियान चलवाकर मा0 न्यायालय से निस्तारित अभियोगों का पर्चा फैसला निकलवाकर उसके आधार पर मालों का अधिक से अधिक नियमानुसार निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। 


*10-* गैर प्रान्त की अवैध शराब की बिक्री पर तथा जुआ-सट्टा पर रोक लगाने की कड़ी हिदायत देते हुए स्पष्ट किया गया कि इन अवैध धंधों का किसी हल्का प्रभारी / बीट पुलिस अधिकारी के क्षेत्र में होना पाये जाने को अत्यंत गम्भीरता से लिया जायेगा।


*11-* पोक्सो एक्ट की लम्बित विवेचनाएं एवं मा0 न्यायालय में विचाराधीन गवाहान को मा0 न्यायालय से  प्राप्त सम्मन को शीघ्र तामील कराकर गवाही हेतु मा0 न्यायालय उपस्थित कराया जाये। 


*12-* जनशिकायती प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस प्रकरण में प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जायें। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने सर्किल के थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की रैण्डम चैकिंग की जाये। सभी थानाध्यक्ष पीड़ित/आवेदक से स्वयं वार्ता कर उनकी समस्या के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी करें।


               साथ ही सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना व्यवहार उच्चकोटि का रखें। नियमानुसार वर्दी धारण करें। आचरण में सौम्यता एंव शालीनता रखी जाये। दुर्व्यवहार की शिकायत पर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।


_गोष्ठी के अन्त में सभी राजपत्रित अधिकारियों से अपना पर्यवेक्षण सुदृढ रखते हुये उक्त बिन्दुओं पर अधीनस्थों द्वारा की जा रही कार्यवाही का निरन्तर अनुश्रवण कर वाॅछित कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की अपील की गयी।_ 


*प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण निम्नवत है----* 

1.प्र0नि0 श्री सुधीर कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर, एटा

2.प्र0नि0 श्री शम्भूनाथ सिंह स्वाट टीम, एटा

3.निरीक्षक श्री विनोद कुमार स्वाट टीम, एटा

4.उ0नि0 श्री शिव कुमार थाना पिलुआ, एटा

5.उ0नि0 श्री नेपाल सिंह प्रभारी सीसीटीएनएस शाखा, एटा

6.उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार थाना कोतवाली देहात, एटा

7.उ0नि0 श्री किशोरी लाल मीना थाना कोतवाली देहात, एटा

8.वरि0उ0नि0 श्री अजब सिंह थाना कोतवाली देहात, एटा

9.उ0नि0 श्री चुन्नीलाल थाना जसरथपुर, एटा

10.कम्पू0 ऑप0 आलोक कुमार सीसीटीएनएस, एटा

11.मु0आ0 रवेन्द्र कुमार सीसीटीएनएस शाखा, एटा

12.आरक्षी मानसिंह सीसीटीएनएस शाखा, एटा

13.आरक्षी ह्दय नारायण सीसीटीएनएस शाखा, एटा

14.कम्पू0 ऑप0 शैलेन्द्र कुमार थाना जैथरा, एटा

15.कम्पू0 ऑप0 मनीष कुमार थाना आवागढ, एटा 

16. कम्पू0 ऑप0 योगेश कुमार थाना मारहरा, एटा

17. कम्पू0 ऑप0 विकास पाल पेशी कार्यलय, एटा

18.म0आ0 अन्तिम कुमार डीसीआरबी शाखा, एटा

19.आरक्षी जयवीर सिंह थाना कोतवाली नगर, एटा

20.आरक्षी मनोज कुमार थाना कोतवाली नगर, एटा

21.आरक्षी कृष्ण गोपाल थाना कोतवाली नगर, एटा

22.आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह थाना कोतवाली नगर, एटा

23.आरक्षी अंकुर मलिक थाना कोतवाली नगर, एटा

24.आरक्षी चन्द्रशेखर थाना कोतवाली नगर, एटा

25.आरक्षी नीरज कुमार थाना कोतवाली नगर, एटा

26.आरक्षी सतेन्द्र कुमार थाना कोतवाली नगर, एटा

27.मु0आ0 विमलेश कुमार थाना कोतवाली देहात, एटा

28.मु0अ0 देवेन्द्र कुमार थाना कोतवाली देहात, एटा

29.आरक्षी विशाल कुमार थाना कोतवाली देहात, एटा

30.म0मु0आ0 सरिता थाना कोतवाली नगर, एटा

31.म0आ0 कविता थाना कोतवाली नगर, एटा

32.आरक्षी चन्द्रभान सिंह थाना जसरथपुर, एटा

33.म0आ0 सोनिया दीक्षित थाना जसरथपुर, एटा

34.म0आ0 दीपा रानी थाना जसरथपुर, एटा

35.मु0आ0 समीर थाना पिलुआ, एटा 

36.आरक्षी दीलिप कुमार थाना पिलुआ, एटा

37.आरक्षी  जितेन्द्र सर्विलांस सैल, एटा

38.आरक्षी प्रवेन्द्र राठी थाना कोतवाली देहात, एटा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...