*उप स्वास्थ्य केंद्र अंगरैया पर हुई चोरी, शिकायत दर्ज*
अलीगंज।* ब्लॉक अलीगंज के उप स्वास्थ्य केंद्र अंगरैया पर तैनात महिला सीएचओ ने थाना जैथरा में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है कि उप स्वास्थ्य केंद्र में कुछ लोगों ने ताला व खिड़की तोड़कर सामान चोरी कर लिया है और मेरे प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग दीवानों पर किया गया है।
ब्लॉक अलीगंज से उप स्वास्थ्य केंद्र अंगरैया पर सीएचओ पद पर तैनात पूजा अहिरवार ने थाना जैथरा पर लिखित सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रतिदिन की भांति अपने निर्धारित समय पर उपकेंद्र पहुंची तो वहां पर देखा कि ताला और खिड़की टूटी हुई पड़ी है वहां पर रखी दवाइयां और बीपी नापने की मशीन गायब है। जब दीवारों की ओर रुख किया तो वहां पर मेरे बारे में अभद्र शब्द लिखे हुए थे। आप अग्रिम कार्रवाई करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और मेरी सुरक्षा की जाये।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें