सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ढोल नंगाड़ो के साथ निकाली शोभायात्रा भगवान को प्राप्त करने का सहज साधन है हरिनाम संकीर्तन : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 ढोल नंगाड़ो के साथ निकाली शोभायात्रा

भगवान को प्राप्त करने का सहज साधन है हरिनाम संकीर्तन : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

अलीगढ। 

अचलताल के श्री गौर राधागोविन्द मंदिर पर श्री श्री 1008 बाबा राधेश्यामदास जी महाराज के 50 वें तिरोभाव महोत्सव एवं 17 दिवसीय विशाल हरिनाम संकीर्तन सत्संग का प्रारंभ संकीर्तन शोभायात्रा के साथ किया गया।

शनिवार को प्रातः 7 बजे शोभायात्रा के मुख्य संयोजक पंडित ओमप्रकाश शास्त्री के निर्देशन में श्री बद्रीनारायण मंदिर जयगंज से श्री राधा गोविन्द मंदिर अचल ताल तक शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने वेदमन्त्रों के साथ हरी झंडी दिखाकर संकीर्तन यात्रा को प्रारंभ किया। भजनों एवं खड़ताल की धुन पर नृत्य करते हुए भक्तों ने विभिन्न रास्तों से होकर राधा गोविन्द मंदिर पर यात्रा को विराम किया वहां  सांय 4 बजे वैदिक मन्त्रों के साथ आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री आदि आचार्यों ने विधि विधान से गणेश पूजन एवं घटस्थापन किया उसके बाद रात्रि 7 बजे अधिवास किया।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने भक्तों की भीड़ की सम्बोधित करते हुए बताया कि सनातन धर्म की एकता अखंडता के लिए 17 दिवसीय अनुष्ठान जिसमें संतों के प्रवचन एवं निरंतर हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से भगवान को पाने का सरल एवं सहज तरीके से पाया जा सकता है।

पंडित ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य विश्व की मंगलमय कामना है, 17 दिवसीय इस अनुष्ठान में देश के विभिन्न जगहों से संत महात्मा एवं विद्वतजनों तथा भक्तों का आगमन होगा प्रतिदिन चलने वाले हरिनाम संकीर्तन यात्रा एवं हनुमान चालीसा पाठ विभिन्न स्थानों पर निर्धारित समय प्रातः 7 बजे से किया जाएगा जिनमें 16 अप्रैल का प्रवचन राधागोविंद मंदिर पर उसके बाद क्रमशः मंदिर श्री गौरांग कुटीर जयगंज,बापू नगर स्थित उर्मिला अरोरा, राधिका वस्त्रलोक तमोलीपाड़ा, विजय माहेश्वरी जैनपुरी,दीपक आहूजा आर. के. पुरम, बद्रीनारायण मंदिर जयगंज, जितेंद्र कुमार शर्मा सराय मानसिंह,राजकुमार पचौरी खाइडोरा, विनोद पच्चिसिया सदानी कम्पाउंड,टीटू वर्मा ब्रह्मनपुरी, गंगा मंदिर सराय ग्वाली, अरविन्द सिंह आगरा रोड, लोकेश गोयल कृष्णापुरी, महेश चंद्र गर्ग गोपालपुरी,बद्रीप्रसाद गुप्त गांधीनगर के पश्चात 2 मई को प्रातः 9 बजे बाबा राधेश्याम दास जी महाराज के विग्रह की पूजा अर्चना एवं प्रसाद के साथ मंदिर श्री गौर राधा गोविन्द जी महाराज अचल ताल पर समाप्त होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...