गांव पचौं में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष के लोगों ने लगाया आग से जलाकर मारने का आरोप
कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव पचौं में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता को आग से जलाकर छत से नीचे फेंक दिए जाने का आरोप लगाए है। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर कोतवाली सिकंदराराऊ में दी है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव झिंगुरा निवासी मुन्ना सिंह ने अपनी बेटी बिंदु की शादी करीब 16 साल पहले सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पचौं निवासी दुष्यंत जादौन पुत्र हुकुम पाल के साथ की थी। विवाहिता की शुक्रवार की देर रात को मौत हो गई। मृतका के भाई नारायण सिंह का आरोप है कि उसके पास गांव से ही फोन आया कि तुम्हारी बहन जल गई है। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर जा रहे हैं। विवाहिता की मौत हो जाने की जानकारी लगने पर परिजन सिकंदराराऊ पहुंच गए। मृतका के चाचा योगेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बिंदु को परेशान करने लगे। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने बिंदु की आग लगाकर हत्या कर दी और फिर शव को दूसरी मंजिल से घर के सामने चबूतरे पर फेंक दिया। इंस्पेक्टर सिकंदाराराऊ का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें