अज्ञात वाहन की टक्कर से एटा रोड पर वृद्ध दंपति की मौत
एटा रोड पर गांव मुगलगढी के समीप सड़क पार कर रहे पति पत्नी को अज्ञात वाहन ने मार दी जिससेे पति-पत्नी की मोके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
मंगल सिंह उम्र 65 और शिव धारा देवी उम्र 60 बर्ष निवासी गांव मुग़ल गढी अपने गांव से दूसरी ओर सडक पार कर खेत पर भूसा भरने जा रहे थे तभी तेज गति से आ रहे वाहन ने दोनों को रोंद दिया। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । जिससे घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया। घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के हाथरस भेज दिया और यातायात को सुचारू कराया वहीं म्रतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें