नगर क्षेत्र के सकीट रेबाड़ी मार्ग पर भूसा में लगी आग, करीब पांच बीघा गेहूं की फसल का भूसा जलकर हुआ खाक,ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया
सकीट
नगर क्षेत्र के सकीट रेबाड़ी मार्ग पर भूसा में लगी आग, करीब पांच बीघा गेहूं की फसल का भूसा जलकर हुआ खाक,ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया
सोमवार को सकीट रेबाड़ी मार्ग पर भूसा में आग लगने की सूचना पर दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। काफी समय बाद आग पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला उरहना निवासी राकेश बाबू दिवाकर ने बुर्जी लगाने के खेतों पर की भूसा इकट्ठा किया था। जिसमे दिन में करीब दो बजे अचानक आग लग गई और भूसा धू धू कर जलने लगा।आग लगने की खबर पर दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए। और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।लेकिन काबू नःही पा सके। दमकल बुलाने की कोशिश की गई ,लेकिन नेटवर्क की कमी के कारण संपर्क नःही हो सका। कुछ ही दूरी पर लगी समरसेविल को चलबाकर घटना तक पानी पहुंचाया गया तब जाकर काफी समय बाद आग पर काबू पाया जा सका।घटना के समीप भूसा की ओर भी बुर्जी लगी है। अगर आग पर जल्द काबू नःही पाया गया होता तो लोगों का काफी निकशान हो जाता। राकेश बाबू का करीब पांच बीघा गेहूं का भूसा जलकर खाक हो गया।जिससे बेचारे राकेश का काफी निकशान हो गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें