अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अलीगंज- कानुपर में जिला जज द्वारा अधिवक्ताआंें के खिलाफ अभद्रता व्यवहार तथा अमर्यादित भाषा शैली का उपयोग करने से स्थानीय अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बार एसोसियेशन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर जिलाजज के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। अलीगंज बार एसोसियेशन प्रमोद कुमार मिश्रा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि कानपुर के जिलाजज संदीप जैन को नौकरी से बर्खास्त किया जाए। उनके खिलाफ मानहानि एवं अभद्र आचरण करने के सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज करवाई जाए। उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय जिलाजज पर कठोर से कठोर कार्यवाही करें। पीठासीन अधिकारियों को भाषा शैली संयमित रखने तथा विधिक आचरण करने तथा न्यायिक कार्य में विधि व्यवस्था के तहत कार्य करने तथा अधिवक्ताओं को मान सम्मान का पीठासीन अधिकारियों द्वारा हमेशा ध्यान रखकर व्यवहार करने की मांग की है। इस मौके पर वेदप्रकाश यादव, रामतीर्थ दीक्षित, प्रमोद सक्सेना, कमलेश राजपूत, अरविन्द दुबे आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें