सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसडीओ-जेई पर मकान का ताला तोड़ने का आरोप

 एसडीओ-जेई पर मकान का ताला तोड़ने का आरोप

 अलीगंज, । शुक्रवार को कस्बा के व्यक्ति ने विद्युत वितरण निगम के एसडीओ और जेई पर बिजली चेकिंग के नाम पर बंद मकान का ताला तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दोनों बिजली कर्मियों के खिलाफ कोतवाली अलीगंज में तहरीर दी है।


शुक्रवार को अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर देते हुए बताया कि मेरा मकान पिछले दो वर्ष से बंद पड़ा है। घर के नीचे छप्पन भोग नामक रेस्टोरेन्ट संचालित है। आरोप है कि गुरुवार रात दस बजे एसडीओ सोनू कुमार एवं जेई अर्जुन सिंह, सुखवीर सिंह अन्य लोगों के साथ बगैर सूचना दिए बन्द मकान का ताला तोड़ दिया और मकान में घुस गए। सूचना मिलने पर घर पर जाकर देखा तो घर के अंदर रखी अलमारी में से सामान एवं कपड़े जमीन पर पड़े हुए मिले। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का देहांत हो जाने के बाद से वह अपने बड़े भाई के साथ रह रहे हैं। पीड़ित ने व्यापार मंडल के पदाधिकारी विनोद आर्य, राकेश स्वर्णकार, प्रदीप गुप्ता, सुनील गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, बूटन, मनोज गुप्ता, पिंटू, अजय गुप्ता आदि के साथ कोतवाली अलीगंज में बिजली कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही कार्रवाई की मांग की गई।


 *हमने या हमारी टीम ने किसी के मकान का ताला नहीं तोड़ा है, छप्पन भोग वालों का मकान का ताला खुला था। शिकायत पर जांच करने पहुँचे थे। सीसीवीटी की फुटेज देखी जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।* 


-सोनू कुमार, एसडीओ, विद्युत वितरण निगम, अलीगंज


 *ताला तोड़ने के मामले में पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज कराने से पहले मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।* 


-प्रेमपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी, अलीगंज

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...