सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सपा ने मनाई अंबेडकर जयंती, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

 सपा ने मनाई अंबेडकर जयंती, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

हाथरस

समाजवादी पार्टी कार्यालय हाथरस पर संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की 132 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जिला कार्यालय पर प्रथम आगमन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया । स्वागत समारोह की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी श्री जसवंत सिंह यादव ने एवं संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील यादव ने किया।

 समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि डॉ अंबेडकर साहब के विचारों से प्रेरणा लेकर हम समाजवादियों को तानाशाही एवं सांप्रदायिक शक्तियों  के खिलाफ संघर्ष करते हुए जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा।

 जसवंत सिंह ने कहा कि पार्टी ने सदैव युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का काम किया है । हमारे बीच नौजवान युवा साथी देवेंद्र कुशवाहा  सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन साहब , पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एसपी सिंह सेंगर , वरिष्ठ नेता रामनारायण  काके, पूर्व प्रत्याशी हाथरस बृजमोहन राही , एडवोकेट लल्लन बाबू मोहर सिंह, पूर्व चेयरमैन इकराम कुरैशी,  पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह,  सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत सदस्य मनोज बघेल, जिला पंचायत सदस्य विपिन यादव, वरिष्ठ नेता बनी सिंह बघेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कायम सिंह अहेरिया , पूर्व महासचिव जैनुद्दीन चौधरी, संजीव यादव , डॉ ललित बघेल,  डॉ आरसी लाल प्रजापति, टेकपाल कुशवाहा , दिनेश यादव , रविकांत यादव ,संदीप यादव ,वीनेश यादव , योगेश यादव ,अरविंद यादव, आशीष यादव ,मालिक यादव, नीतीश कुमार , विकास यादव, गजेंद्र कुमार , गौरव बघेल , पुष्पेंद्र बघेल, सीताराम पचौरी , ललित चौधरी , पूजा देवी, शैफाली टाइगर, मंसूर अहमद, प्रमोद अहेरिया , राकेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...